बच्चो का भविष्य लगा दाव पर

जनजातीय क्षेत्र भरमौर के प्राइमरी स्कूल गुरैठ में स्कूल की बिल्डिंग न होने के कारण बच्चों की कक्षाएं मंदिर के सराय भवन पर में लग रही है। जिस कारण यहाँ के 26 बच्चों का भविष्य दाव पर लगा हुआ है। पिछले 4 सालों से स्कूल का भवन निर्माण न होने के कारण मजबूरन बच्चों को मंदिर की सराय भवन में पढ़ाई के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्मार्ट क्लास से तो दूर बच्चों को टाट व डेस्क तक भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। 4 वर्षों से स्कूल बिल्डिंग का टैंडर व बजट स्वीकृत होने के बाद भी काम न होने पर प्रशासन व सरकार पर कई सवाल उठना शुरू हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार प्राइमरी स्कूल गुरैठ की पुरानी बिल्डिंग को 4 साल पहले डिस्मेंटल कर दिया गया था। इस स्कूल के भवन को बकायदा बजट भी मुहैया करा कर काम ठेकेदार को सौंप दिया गया था। लेकिन ठेकेदार द्वारा काम नहीं करने के कारण बच्चों को मजबूर सराय में विद्या ग्रहण करनी पड़ रही है।

क्या कहते हैं SMC के अध्यक्ष सुरेश कुमार

स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा है कि पिछले कई वर्षों से स्कूल के नए भवन निर्माण के लिए बजट का प्रावधान भी हो गया है। लेकिन विभाग द्वारा काम नहीं करवाया गया है। जिसके कारण छोटे नौनिहालों को भेड़ बकरियों की तरह प्राइवेट कमरों में मजबूर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है।

क्या कहते हैं विधायक डॉक्टर जनक राज

विधायक भरमौर डॉक्टर जनक राज ने कहा है कि मामला उनके ध्यान में आया है और यह बहुत ही शर्म की बात है । देश के भविष्य छोटे नौनिहालों को शिक्षा ग्रहण करने में इस तरह की समस्या आ रही है तो यह शर्म की बात है। उन्होने कहा कि उनके द्वारा इसके लिए उचित कदम उठाया जाएगा |

क्या कहना है BEO गरोला संजय कुमार

खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने कहा है कि मामला उनके ध्यान में आया है जब तक स्कूल की नई बिल्डिंग नहीं बन जाती है बच्चों को बैठने के लिए उचित प्रबंध किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *