डिपुओं में इतने रुपये तक कम हो सकते हैं सरसों तेल के दाम

प्रदेश सरकार हिमाचल के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को 142 रुपये में एक लीटर सरसों तेल उपलब्ध करवा रही है। लेकिन जल्द ही हिमाचल के डिपुओं में सरसों के तेल में 15 रुपए की कटौती होने की संभावना है |

दरअसल मार्केट में तेल के दामों में कमी आई है। ऐसे में खाद्य आपूर्ति निगम अप्रैल में ही नया टेंडर करने की तैयारी में है। निगम का मानना है कि जिस तरह से तेल के दामों में कमी आई है, इससे तेल के दाम 15 रुपये तक कम होने की संभावना है।

आपको बता दे कि मार्केट में तेल 130 से लेकर 167 रुपये तक मिल रहा है। तेल के दाम गिरने से उपभोक्ताओं को और भी सस्ता तेल उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *