वन विभाग की स्टेट लेवल फॉरेस्ट गेम्स एंड ड्यूटी मीट हमीरपुर में 15 से 17 दिसंबर तक सिंथेटिक ट्रैक पर आयोजित की जाएगी । इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी फॉरेस्ट सर्कल से 700 से ज्यादा महिला एवं पुरुष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे । इसके अलावा इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए 150 ऑफिशियल की भी तैनाती भी की जा रही है। डीएफओ हमीरपुर राकेश शर्मा ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि इस स्पोर्ट्स मीट का थीम फिटनेस फॉर नेचर रखा गया है।
डीएफओ हमीरपुर राकेश कुमार ने बताया कि इसमें प्रदेश से 13 से ज्यादा टीमें आ रही है। उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स मीट में टेबल टेनिस कबड्डी बैडमिंटन वॉलीबॉल एथलेटिक्स जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी इस बार की इस स्पोर्ट्स मीट में कुछ नई चीजों को भी शामिल किया जा रहा है जिसमें चालकों के लिए भी पहली बार रेस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में पहली बार प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें तीन अलग-अलग तरह की प्रदर्शनियां लगाई जाएगी ताकि वन विभाग की गतिविधियों के बारे में हम लोगों को भी जानकारियां दी जा सके। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के वन विभाग के मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के लिए भी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता रखी गई है जिसमें कोई भी ऑनलाइन जुड़कर हिस्सा ले सकता है ।
गौरतलब है कि पिछले 24 सालों से इस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन हर साल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में किया जाता है जिसमें खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाते हैं
