सिरमौर के एक व्यक्ति ने अपनी कार के लिए 8 लाख रूपये में नंबर खरीदा है। दरअसल सिरमौर के रहने वाले गुड़गांव के कारोबारी एलडी शर्मा ने अपनी 80 लाख की कार के लिए 8 लाख रुपये में HP-63F 0001 नंबर ई-ऑक्शन में खरीदा है। बता दे कि एलडी शर्मा डिजिटल मार्केटिंग कंपनी चलाते हैं। इन्हें अपनी गाड़ियों के लिए फैंसी नंबर लेने का शौक है। एलडी शर्मा के पास उनकी गाड़ियों में 8888, 2222, 0077, 7000 नंबर पहले से मौजूद हैं। अब तक इनके पास 0001 नंबर नहीं था, और यह नंबर कहीं मिल भी नहीं रहा था। लेकिन हिमाचल सरकार के परिवहन विभाग ने इस नंबर को जब ई-ऑक्शन के लिए जारी किया तो उन्हें अपनी नई कार के लिए ड्रीम नंबर लेने का मौका मिल गया। मूल रूप से ददाहू के रहने वाले एलडी शर्मा सेना में 6 साल सेवाएं दे चुके हैं।
सिरमौर के ददाहू के एक व्यक्ति ने अपनी कार के लिए खरीदा 8 लाख का नम्बर
