सोलन में आज सोलन डिस्ट्रिक्ट पेंशनर एसोसिएशन द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया कि सरकार ने उनकी सभी मांगों को एक मुश्त माना है,प्रेसवार्ता के दौरान सोलन डिस्ट्रिक्ट पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रधान जयदेव शर्मा ने कहा कि वे पिछले 5 सालों से अपनी कई मांगों को लेकर सरकार से वार्ता करने का प्रयास कर रहे थे लेकिन कोरोना के चलते पहले तो बात नहीं हो पाई,लेकिन 31 अगस्त 2022 को सचिवालय में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में जेसीसी की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी पेंशनरों की मांगों को एकमुश्त मानकर सरकार ने पेंशनरों को राहत प्रदान की है।
पेंशनरों की मांगों को एक मुश्त पूरा करके जयराम सरकार ने पेंशनरों को दी राहत,सरकार के साथ चलेंगे पेंशनर : जयदेव शर्मा
पेंशनरों की मांगों को एक मुश्त पूरा करके जयराम सरकार ने पेंशनरों को दी राहत,सरकार के साथ चलेंगे पेंशनर : जयदेव शर्मा
मीडिया को जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट पेंशनर एसोसिएशन के प्रधान जयदेव शर्मा ने कहा कि पेंशनर्स हिमाचल की वेलफेयर एसोसिएशन के साथ पिछले 5 सालों से अपने अधिकारों को लेकर मांग कर रहे थे, लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा सका लेकिन जयराम सरकार ने जेसीसी की बैठक आयोजित करके उसमें एक मुश्त उनकी मांगों को मानकर पेंशनरों को राहत दी है। जयदेव शर्मा ने कहा कि इस बैठक में पेंशनरों में 5,10,और 15% बोनस देने के बारे में भी चर्चा की गई, वही संशोधित बेसिक पेंशन के अनुसार इसे देने का निर्णय इस बैठक में किया गया।
जयदेव शर्मा ने कहा कि इसके अलावा जिन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वर्गवास हो गया है उनके पेंशन से संबंधित सभी वित्तीय लाभ उनके परिवारों को एक मुश्त देने का सरकार ने आश्वासन दिया है, वहीं सरकार ने पेंशनर के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के शीघ्र भुगतान के लिए 25 करोड़ का प्रावधान करने का भी निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि छठवें वेतन की मांग को लेकर भी सरकार ने पूरा किया है,उन्होंने कहा कि पेंशनरों के हित में जिस तरह से जयराम सरकार ने निर्णय लिया है उसको देखते हुए जिला पेंशनर एसोसिएशन सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
