पिछले 8 सालों में केंद्र सरकार ने देश में 9,177 जन औषधि केंद्र खोले हैं और अगले 1 साल के अंदर इसका 10,000 केंद्र खोलने का टारगेट पूरा कर लिया जाएगा । यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने डॉक्टर राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में आयोजित जन औषधि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही ।
केंद्रीय अनुराग ने कहा कि देश के 36 राज्यों में इन केंद्रों को खोला गया है जहां लाखों लोगों को सस्ती और अच्छी दवाइयां मिल रही है । उन्होंने डॉक्टरों से भी आह्वान किया कि वे अच्छी और सस्ती दवाइयां मरीजों को लिखकर दें ताकि उन्हें इसका फायदा मिल सके अगर डॉक्टर इन दवाइयों को लिखकर नहीं देंगे तो लोगों को भी इसकी सही ढंग से सुविधा नहीं मिल पाएगी | उन्होंने कहा कि डब्ल्यूएचओ द्वारा सेरटिफाई किए गए फार्मा उद्योगों से ही इन दवाइयों को खरीदा जाता है उन्होंने कहा कि जो दवाइयां हजारों रुपए की होती थी आज वह चंद रुपयों की हो गई है ताकि इन्हें हर आम आदमी तक आसानी से पहुंचाया जा सके । उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जन औषधि केंद्र खोलने के लिए 5,00000 तक की आर्थिक सहायता दे रही है | उन्होने कहा कि इसके लिए संबंधित पात्र व्यक्ति के पास जरूरी जगह और फार्मासिस्ट का डिप्लोमा होना चाहिए इसके साथ युवाओं को जहां रोजगार मिलेगा वहीं उन्हें जन सेवा करने का मौका भी मिलेगा | सरकार दवाइयों की गुणवत्ता पर खास तौर पर नजर रख रही है ताकि इसमें कहीं पर भी कोई कमी ना रह जाए |
1 साल में देश में 10,000 जन औषधि केंद्र खोलने का पूरा करेंगे टारगेट : अनुराग
