वीकेंड पर सैलानियों से गुलजार हिमाचल

प्रदेश में 4 दिन से लगातार हो रही बारिश ने टूरिस्ट की संख्या बढ़ाई है । 1 महीने से सैलानी पहाड़ों का रुख नहीं कर रहे थे, लेकिन इस वीकेंड प्रदेश में 25 हजार के करीब सैलानियों ने दस्तक दी। हिमाचल प्रदेश में इस वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही ठीक ठाक रही। HPTDC और प्राइवेट होटल दोनों में एडवांस बुकिंग 70% रही। प्रदेश में मौसम के ठंडे मिजाज के बाद एडवांस बुकिंग बढ़ी। नतीजा शनि और रवि दोनों दिन काफी टूरिस्ट प्रदेश में आए। जिसके चलते कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, कसौली, शिमला, नारकंडा, कुफरी के होटल सैलानियों से पैक रहे।

टूरिस्ट की आमद देखकर होटल कारोबारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं। जो कारोबार मौसम की बेरुखी से फीका पड़ गया था, इस वीकेंड पर चमक गया। इसके अलावा छोटे कारोबारियों की भी सैलानियों के आने से कमाई हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *