ICR facility started in Seraj: All networks will be successful in Thunag-Bagsyad areas
मंडी: सराज घाटी के कई गांवों में पिछले 60 घंटों से मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन अब राहत की खबर है। टेलीकॉम विभाग ने इन प्रभावित क्षेत्रों में इंट्रा सर्कल रोमिंग (ICR) सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है।
इस सुविधा के तहत, जंजैहली, थुनाग और बगस्याड़ समेत अन्य प्रभावित इलाकों में रहने वाले मोबाइल उपभोक्ताओं को किसी एक विशेष मोबाइल सेवा प्रदाता पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। उपभोक्ता किसी भी कंपनी की SIM का उपयोग कर अपने मोबाइल पर नेटवर्क प्राप्त कर सकेंगे। यह सुविधा 11JULY 2025 तक प्रभावी रहेगी।
कैसे पाएं नेटवर्क:
उपभोक्ताओं को अपने मोबाइल की Settings > Network > Manual Selection में जाकर उपलब्ध नेटवर्क में से किसी एक को मैन्युअली चुनना होगा। इसके बाद मोबाइल में नेटवर्क आना शुरू हो जाएगा।
क्या है ICR सुविधा?
इंट्रा सर्कल रोमिंग (ICR) एक ऐसी व्यवस्था है, जिसके अंतर्गत एक मोबाइल सेवा प्रदाता, किसी अन्य सेवा प्रदाता के नेटवर्क का उपयोग अपने उपभोक्ताओं को सेवाएं देने के लिए करता है। यह व्यवस्था आपातकालीन या नेटवर्क फेलियर जैसी परिस्थितियों में काफी कारगर साबित होती है।
सराज में नेटवर्क संकट क्यों?
लगातार खराब मौसम और भारी बारिश के चलते सराज के कई इलाकों में संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है। बिजली कटौती और तकनीकी समस्याओं के कारण मोबाइल टावरों का संचालन बंद हो गया था।
स्थानीय प्रशासन व विभाग की सक्रियता:
स्थानीय प्रशासन व टेलीकॉम विभाग की तत्परता से यह सुविधा मुहैया करवाई गई है ताकि आमजन की संचार व्यवस्था फिर से बहाल की जा सके।
