हिमाचल के हमीरपुर स्थित भंग HPSSC में हुए पेपर स्कैम मामले में 5 और गिरफ्तारियां हुई हैं। इसमें ड्राइंग टीचर पेपर लीक मामले में पहले से पुलिस हिरासत में चल रहे निखिल आजाद की गिरफ्तारी फिर से हुई है। जबकि उसी के भाई नितिन आजाद की JOA-IT मामले में गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा इसी पेपर में एक दुकानदार सोहनलाल को नई गिरफ्तारी के रूप में पुलिस ने आरोपी बनाया है।
JOA-IT पोस्ट कोड-939 मामले में 2 अभ्यर्थी दिनेश और विशाल को भी विजिलेंस ने गिरफ्तार किया है। इन 3 नए और 2 पुराने विस्तार किए गए आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आपको बता दे कि निखिल आजाद और नितिन आजाद आयोग की निलंबित और मुख्य आरोपी वरिष्ठ सहायक उमा आजाद के बेटे हैं। ये अपनी मां सहित पहले ही पुलिस हिरासत में हैं। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक परीक्षा से पहले संबंधित परीक्षाओं के पेपर पैसे लेकर बेचे गए थे। जिस दुकानदार सोहनलाल को गिरफ्तार किया गया है, उसकी दुकान आयोग के मुख्यालय के आसपास ही है। वह भी इनके साथ धंधे में शामिल था।
