भारतीय जनता युवा मोर्चा 24 जनवरी को द्रंग में करेगा नवदाता सम्मेलन

भारतीय जनता युवा मोर्चा 24 जनवरी को द्रंग में करेगा नवदाता सम्मेलन

प्रदेश सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल प्रदेश की जनता के लिए हताश और निराशाजनक रहा है । यह बात प्रदेश भाजयुमों प्रवक्ता चंदन पंडित ने पधर में पत्रकार वार्ता को सम्बोन्धित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक साल का जश्न धर्मशाला में मनाया। जिसके लिए सरकार ने भीड़ इक्कठी करने के लिए स्कूली बच्चों को बुलाया कर प्रदेश की जनता को दिखाया गया जो एक निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार का अब तक का कार्यकाल सिर्फ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए गए संस्थानों को बन्द करने और 12 हजार करोड़ रुपये कर्ज लेने में ही व्यतीत हो गया। उन्होंने कहा कि इस एक वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश की कांग्रेस सरकार का अपनी गारंटियों को रोने में व्यतीत हो गया लेकिन कोई भी गारंटी पूर्ण नही हो पाई ।

वहीँ उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा द्रंग विधानसभा क्षेत्र में कौन सा विकास कार्य करवाया गया है उसके लिए उनको स्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज हारे और नकारे नेताओं को सरकारी स्कूलों में मुख्यथिति के तौर पर बुलाया जा रहा है और उद्घाटन पटिकाओं में भी हारे हुए लोगों के नाम लग रहे हैं। वहीँ उन्होंने कहा कि द्रंग भारतीय जनता पार्टी के विधायक पूर्ण चन्द बने है वो उसी दिन से लोगों के बीच पहुंच रहे है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित मंडी जिले में विकास कार्यों में पूरी तरह से ग्रहण लग चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विधानसभा के चुनावों के समय मे छतीसगड के पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल आये थे तो उन्होंने कहा था, कि जिस तरह से हमने हिमाचल में दस गारंटियों का वादा किया है, ये हमने छतीसगढ में पूरी की है तो विधानसभा के चुनावों में उनको वँहा की जनता ने किनारे में बैठा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *