मंडी शहर के बिंद्राबनी में पास को लेकर हुई हाथापाई के बाद ब्यास नदी में गिरे दो चालकों में से पंजाब के अमनदीप का श*व बुधवार दोपहर बाद बरामद कर लिया गया था। वहीं दूसरे चालक करसोग निवासी गंगासिंह की तलाश अभी भी जारी है। सोमवार शाम को हुए इस घटनाक्रम के तीन दिन बार गंगासिंह के परिजन मीडिया के समक्ष आए। परिजनों ने बताया की गंगा सिंह नेक इंसान था और सरकार से गंगा सिंह के परिवार की सहायता करने की गुहार लगाई। परिजनों के अनुसार गंगासिंह बहुत ही नेक दिल इंसान था और कभी की किसी से उलझता नहीं था। उन्होंने बताया कि गंगा सिंह पिछले लंबे समय से शिमला में रहकर गाड़ी चला रहा था और उसका परिजनों, रिश्तेदारों के साथ सभी के साथ मधुर संबध था।
बता दें कि व्यास नदी में अभी तक चले सर्च आपरेशन में एक ही श+व बरामद हुआ है। यह श*व जांलधर निवासी अमनदीप सिह का है। वहीं करसोग के पांगणा निवासी गंगा सिंह की तलाश अभी भी जारी है। गंगा सिंह के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिजन अभी भी के श+व के इंतजार में बैठे हैं। गंगा सिंह की पत्नी हाउस वाइफ है और उनका एक बेटा व 2 बेटियां हैं। उसके अलावा घर में कमाने वाला कोई नहीं था, गंगा सिंह ही पूरे परिवार का सहारा था। ऐसे में परिजनों ने सरकार से गंगा सिंह के परिवार की आर्थिक रूप में मदद करने की गुहार लगाई है।
