जिला कुल्लू की लगघाटी के गोरुडुग स्कीईंग साइट में कुल्लू वैली एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज एसोसिएशन और अटल बिहारी वाजपेई माउंट ट्रेनिंग एवं एलाइड स्पोर्ट्स संस्थान मनाली के संयुक्त तत्वाधान में 14 दिवसीय स्कीईंग का बेसिक कोर्स सम्पन्न हो गया है। शिविर में घाटी के 50 छात्र-छात्राएं भाग लिया। जिसमें 10 छात्रांए और 40 छात्र शामिल थे। वहीं समापन अवसर पर समाज सेवी ईशान ठाकुर ने मुख्यतिथि के रूप मे शिरकत की। कुल्लू वैली एडवेंचर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन तारा चंद ने मुख्यतिथि का स्वागत कुल्लवी टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान तारा चंद ने कहा कि प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके लिए मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उभारने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यतिथि ने अपने कर कमलों के द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रमाण प्रत्र दे कर सम्मानित किया।
इस दौरान कैप्टन ताराचंद ने मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह छात्र बहुत ही भाग्यशाली है जिन्हे बेसिक कोर्स सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपाई माउंटेनियरिंग एवं एलाइड स्पोर्ट्स संस्थान मनाली के दो प्रशिक्षु के द्वारा स्कीईंग के बेसिक कोर्स की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार जल्दी से जल्दी गोरूडुग में इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करे ताकि यह पर्यटन के लिए प्रसिद्ध हो सके।
