ऊना पुलिस ने चिट्टे संग दबोचा बिलासपुर का युवक

ऊना पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत एक बार फिर चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी कर एक बाइक सवार युवक से 7.39 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। चिट्टे के साथ दबोचे गए आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार गांव ओलिंडा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
ऊना जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान तहत विशेष तौर पर चिट्टा माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। बुधवार देर शाम भी ऊना पुलिस ने 7.39 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक को काबू करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम ऊना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक सवार युवक नशे की खेप लेकर जा रहा है। जिसपर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बहडाला में नाकेबंदी कर बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस टीम को देख बाइक सवार युवक घबरा गया और बाइक को पीछे की तरह मोड़ भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस टीम ने तुरंत काबू कर लिया। पुलिस टीम ने काबू किये गए युवक की तालाशी ली और तलाशी के दौरान युवक के पास से 7.39 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रवीण कुमार गांव ओलिंडा जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है। एएसपी ऊना परवीन धीमान ने बताया कि पुलिस द्वारा चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी से पूछताश की जाएगी और यह जानने का प्रयास किया जायेगा कि वो चिट्टा कहाँ से लाया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *