समग्र शिक्षा डाइट हमीरपुर द्वारा राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021 की जिला स्तरीय परामर्श कार्यशाला हमीरपुर में आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने किया। कार्यशाला में स्कूल मुखिया, टीचर व एसएमसी सदस्यों को बुलाया गया था, ताकि छात्रों की प्रतियोगी परीक्षाओं में किस तरह सुधार लाया जा सकता है। इसके अलावा छात्रों की गणित व साइंस में किसी तरह रूचि बढ़ाई जाए, ताकि छात्रों का रिजल्ट दोनों सब्जेक्ट में बेहतर हो सके। एक सर्वे रिपोर्ट में हिमाचल प्रदेश के छात्रों का गणित व साइंस का परिणाम 50 फीसदी से कम दर्ज किया गया है। इसे किस तरह सुधारा जा सकता है, इसमें सभी की फीडबैक ली जा रही है, ताकि सर्वे रिपोर्ट में जो कमी पाई गई है, उसे किस तरह पूरा किया जा सके।
जिला स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन
