हमीरपुर
हर घर तिरंगा अभियान के तहत हमीरपुर बाजार में आज युवाओं के द्वारा 75 फीट तिरंगा लेकर यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश संयोजक नवीन शर्मा के द्वारा की गई। इस मौके पर युवाओं ने हमीरपुर शहर में भारत माता की जय कार के नारे भी लगाए और लोगों से 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान भी किया। हमीरपुर के गांधी चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा बाजार का पूरा चक्कर लगाकर गांधी चौक पर ही आकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान युवा व युवतियों में खासा जोश में दिखे।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश संयोजक नवीन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के अमृत महोत्सव आजादी के 75 में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है इसी के तहत हमीरपुर में भी लोगों को जागरूक करने के लिए आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 75 फीट लंबा झंडा हाथ में लेकर युवाओं ने रैली निकाली है।
