ओपीएस को लेकर विपक्ष का सदन में हंगामा, सदन से किया वॉकआउट

ओल्ड पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारी सड़को पर प्रदर्शन कर रहा है वहीं विधानसभा मानसून सत्र में विपक्ष कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर घेरने में जुटा है। प्रश्न काल शुरू होते ही विपक्ष की ओर से विधायक आशा कुमारी ने नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव लाकर कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा की मांग की लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने चर्चा की मंजूरी न देने पर विपक्ष सदन में हांगमा शुरू कर दिया और बेल में आकर नारेबाजी करने लगे। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा शोर शराबे के बीच मे ही प्रश्न काल शुरू कर दिया गया। विपक्ष  वॉकआउट करते हुए नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गया।
 
कांग्रेस विधायक आशा कुमारी पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कर्मचारी  अपनी मांगो को लेकर शिमला की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको लेकर सदन में नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव लाया गया था और कर्मचारियों के मसले पर चर्चा करने की माग की गई लेकिन ये सरकार चर्चा नही करना चाहती है , जिसके चलते सदन से वाकआउट किया गया है उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में पेंशन बन्द कर दी है ,लेकिन कांग्रेस ने अब ये फैसला लिया है कि पेंशन बहाल की जाएगी। राजस्थान और छेतीसगढ़ में पेंशन बहाल की गई है और सत्ता वापसी  के बाद हिमाचल में भी  पेंशन बहाल की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *