आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में युवाओं ने 75 फीट तिरंगा यात्रा निकाली 

हमीरपुर
 हर घर तिरंगा अभियान के तहत हमीरपुर बाजार में आज युवाओं के द्वारा 75 फीट तिरंगा लेकर यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा की अगुवाई प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश संयोजक नवीन शर्मा के द्वारा की गई। इस मौके पर युवाओं ने हमीरपुर शहर में भारत माता की जय कार के नारे भी लगाए और लोगों से 15 अगस्त को हर घर पर तिरंगा फहराने का आह्वान भी किया। हमीरपुर के गांधी चौक से शुरू हुई  तिरंगा यात्रा बाजार का पूरा चक्कर लगाकर गांधी चौक पर ही आकर संपन्न हुई। तिरंगा यात्रा के दौरान युवा व युवतियों में खासा जोश में दिखे।
 
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश संयोजक नवीन शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश के अमृत महोत्सव आजादी के 75 में स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत 20 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है इसी के तहत हमीरपुर में भी लोगों को जागरूक करने के लिए आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें 75 फीट लंबा झंडा हाथ में लेकर युवाओं ने रैली निकाली है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *