सड़कों पर भी*ख मांग रही दो छोटी-छोटी ब*च्चियां, ना पां*व में जूते ना त*न पर ओढ़ने के लिए गर्म कपड़े, प्रशासन बेखबर

सड़कों पर भीख मांग रही दो छोटी-छोटी बच्चियां, ना पांव में जूते ना तन पर ओढ़ने के लिए गर्म कपड़े, प्रशासन बेखबर

बाजारों और सड़को पर भी*ख मांगने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात करने वाला प्रशासन और पुलिस अभी तक फिसड्डी साबित हुआ है। सुंदरनगर के बीएसएल पुलिस थाना के तहत नरेश चौक में पिछले दो महीने से छोटी-छोटी प्रवासी ब*च्चियां सड़क पर भी*ख मांगने को मजबूर है। लेकिन प्रशासन अभी तक इनके परिवार के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं कर पाया। जिस कारण स्थानीय लोगों में भारी रोष है। स्थानीय लोगों का कहना है दोनों ब*च्चियों की उम्र लगभग 4 से 5 वर्ष के बीच है और इनके परिवार द्वारा इनसे जबरन भी*ख मंगवाई जा रही है।

भी*ख मांगने के लिए दोनों ब*च्चियां सड़क के इधर-उधर भागती हैं जिस कारण कभी भी कोई दु*र्घटना पेश आ सकती है। इसमें एक ब*च्ची मानसिक तौर पर विकलांग है। ब*च्चियों के पां*व में ना जूते हैं ना त*न पर भारी सर्दी में ओढ़ने के गर्म कपड़े हैं। ठंड के कारण दोनों ब*च्चियों के साथ कोई अन*होनी घट सकती है। स्थानीय लोगों ने जब परिवार के सदस्यों से इस बारे में बातचीत की तो उनका हैरानी भरा जवाब मिला कि यह हमारे ब*च्चे है इनसे हम भी*ख मंगवाए या ना मंगवाए यह हमारा व्यक्तिगत मामला हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इनके माता-पिता इनका पालन पोषण नहीं कर सकते तो इन्हें किसी आश्रम में रखा जाए ताकि इनका भविष्य खराब ना हो।

वहीं, इस बारे में जब उपमंडल अधिकारी सुंदरनगर गिरीश समरा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा भी*ख मंगना कानूनी अप*राध है। बीएसएल पुलिस थाना की टीम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *