द्रंग के ग्राम पंचायत टांडू और तुंग में ईवीएम संचालन प्रक्रिया के बारे में लोगों को किया जागरूक

द्रंग के ग्राम पंचायत टांडू और तुंग में ईवीएम संचालन प्रक्रिया के बारे में लोगों को किया जागरूक

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में शत प्रतिशत मतदान और ईवीएम संचालन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी हेतु प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रतिशत बढ़ाने, अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मत के महत्व और ईवीएम संचालन की विधि के बारे में जागरूक करने हेतु उपमण्डल में ईवीएम अवेयरनेस टीम के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि आज 30- द्रंग विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम पंचायत टांडू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टांडू, पंचायत घर और ग्राम पंचायत तुंग के बीडियो कार्यालय भीउली में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आम जनमानस को ईवीएम मशीन के बारे में बताया गया तथा उन्हें वोटिंग करने का अभ्यास भी करवाया गया। स्थानीय जनता को ईवीएम अवेयरनेस टीम के द्वारा ईवीएम/वीवीपैट की कार्य प्रणाली के बारे में जागरूक किया गया। अवेयरनैस टीम ने नागरिकों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे व मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान में उनकी महत्वपूर्ण भागीदारी से भी अवगत करवाया। 23 दिसंबर को 30-द्रंग के ग्राम पंचायत कमांद, कटिंडी, तरयाबली में लोगो को ईवीएम संचालन भीम के बारे में जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *