सीएम सुक्‍खू: प्रदेश की जनता ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकारा

सीएम सुक्‍खू

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में दो सीटों पर कांग्रेस ने कब्ज़ा किया है। उपचुनाव में जीत मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं व समर्थकों में ख़ुशी की लहर है। सीएम सुक्‍खू ने ओक ओवर में सभा को संबोधित भी किया। साथ ही कहा कि हिमाचल की जनता ने धनबल को नकार दिया है। जनता ने इस बार जनबल की को जिताया है।

सीएम सुक्‍खू ने कहा कि यह प्रदेश के मतदाताओं के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के मेहनती कार्यकर्ताओं की जीत है। प्रदेश की जनता ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकारा कर अपना वोट राज्य में राजनीतिक पारदर्शिता को बनाए रखने के लिए दिया है।

देहरा में 25 वर्षों के बाद कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है और नालागढ़ में भी कांग्रेस प्रत्याशी बड़े अंतर से जीते हैं। हिमाचल प्रदेश में अब कोई भी पार्टी आने वाले 50 साल में खरीद-फरोख्त की राजनीति करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगी और प्रदेश से यह संदेश पूरे देश की राजनीति में जाएगा।सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि 28 फरवरी, 2024 को प्रदेश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर चुनी हुई सरकार को गिराने का षडयंत्र रचा गया, लेकिन इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के विधायकों की संख्या एक बार फिर 40 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *