बारिश का अलर्ट, हिमाचल में 17 जुलाई से एक बार फिर मानसून सक्रिय
हिमाचल में आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दिया है। ताजा पूर्वनुामन के अनुसार 17 जुलाई से एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा और प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। जबकि 15 व 16 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर आंधी के साथ हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है।
बता दें की रविवार को प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा हुई जबकि कुछ स्थानों पर बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान में अधिकतर स्थानों पर दो से चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
राज्य में मानसून के हल्का पड़ जाने के कारण अब बहुत कम वर्षा हो रही है। शनिवार को कल्पा में हल्की बूंदाबांदी हुई है, जबकि प्रदेश के अन्य भागों में हल्के बादलों के साथ धूप खिली रही, जिससे अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है। तापमान में सामान्य से औसतन 1.4 डिग्री का इजाफा हुआ है।
हमीरपुर में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री रहा, जबकि राजधानी शिमला में 25.1 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई, जिसमें बैजनाथ में 32, शिमला एयरो में 21.5, मनाली में 20, कांगड़ा एयरो में 19.2, जोगिंद्रनगर में 19, सलूणी में 18.3, पंडोह में 15.5, पालमपुर में 14.4, धर्मशाला एडब्ल्यूएस में 13.5, पच्छाद में 12 । 17 से 19 जुलाई तक मध्य से भारी वर्षा हो सकती है, लेकिन 22 जुलाई के बाद मानसून एक बार फिर से रफ्तार पकड़ सकता है।
