भाजपा के चुनाव प्रचार का आगाज : मुख्यमंत्री ने एलईडी रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओक ओवर शिमला से भाजपा की एल.ई.डी. (LED) रथ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।
एलईडी से लेस वाहनों के माध्यम से भाजपा का चुनाव प्रचार 
 केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच ले जाने के लिए एल.ई.डी. रथ अभियान आरम्भ किया गया है। इस अभियान के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के कार्यक्रमों तथा योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के बहुआयामी प्रयासों से राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। प्रत्येक क्षेत्र व प्रत्येक वर्ग के समान विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
पांच वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए : सुरेश भारद्वाज 
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग पांच वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश निरन्तर खुशहाली और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी। 
 
इस अवसर पर हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष डेजी ठाकुर, सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, भाजपा की उपाध्यक्ष पायल वैद्य, सचिव कुसुम सदरेट, पूर्व महापौर सत्या कौंडल, भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि मेहता, प्रियव्रत शर्मा, प्रमोद शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *