Two day international conference on natural farming in Nauni University
प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ने और नशे पर अंकुश लगाने की जरूरत : शिव प्रताप शुक्ल
शुक्रवार को नौणी विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती के माध्यम से सतत खाद्य प्रणालियों पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य तिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिरकत की। वही विशेष अतिथि के रूप में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत रहे।सम्मेलन में फ्रांस, सर्बिया, ब्रिटेन, मॉरीशस और नेपाल जैसे देशों के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
वहीं इस दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि आचार्य देवव्रत जी ने प्राकृतिक खेती को लेकर एक अभियान की शुरुआत की थी जो आज सफल हो रहा है। शुक्ल ने कहा कि किसी एक के करने से कुछ नही होगा हम सभी को पर्यावरण को बचाने प्रकृति को बचाने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना होगा।राज्यपाल ने कहा कि लोग तुरंत का लाभ चाहते है लेकिन भविष्य में क्या नुकसान होगा इसे कोई नही सोच रहा हैं।
शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्राकृतिक कृषि पद्धति को केंद्र सरकार ने पारंपरिक कृषि के साथ जोड़ा है जिसके माध्यम से हर पंचायत में 10 किसानों को जोड़ा जाना है।उन्होंने कहा कि भारत को हम माता के रूप में देखते है ऐसे में इसकी रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। शुक्ल ने कहा कि हमारा कर्तव्य प्राकृतिक खेती की ओर आगे बढ़ना है जिससे यह बात सफल हो सकती है कि देश पहले हैं।
शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल में बढ़ रहे नशे के प्रचलन पर भी चिंता जाहिर की है कि हमे इस पर कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज जहां जमीन बंजर हो रही है वहीं नशे के प्रचलन से माँ की गोद भी लगातार बंजर होती जा रही है और इस मुद्दे को लेकर भी हमे आगे बढ़कर एकजुटता के साथ कार्य करने और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
