Samsung Galaxy M05 भारत में भी लॉन्च, जानिए कीमत

Samsung Galaxy M05 भारत में भी लॉन्च, जानिए कीमत

Samsung Galaxy M05 also launched in India, know the price

सैमसंग ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अब Samsung Galaxy M05 भारत में भी लॉन्च कर दिया गया है । बता दें की यह फ़ोन एक कम बजट वाला फ़ोन है , लेकिन 4GB रैम, 5000 एमएएच बैटरी और 50 एमपी कैमरा जैसे फीचर इस फ़ोन में है । इस सैमसंग फोन में एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले लोगों को मिलेगा । यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है ।

इस स्मार्टफोन में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर की सुविधा इसमें दी गई है और 25वॉट की चार्जिंग का सपोर्ट है। इस फ़ोन की कीमत भारत में कीमत 7999 रुपये है। यह 4GB + 64GB मॉडल में आया है और मिंट ग्रीन कलर ऑप्‍शन में उपलब्‍ध है। फोन को एमेजॉन, सैमसंगडॉटकॉम और चुनिंदा रिटेल स्‍टोर्स से लिया जा सकता है।

फ़ोन के फीचर्स —

Samsung Galaxy M05 में 6.7 इंच का HD+ LCD डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 720 x 1600 पिक्‍सल्‍स है। इसमें मीडियाटेक का हीलियो G85 प्रोसेसर दिया गया है साथ में 4जीबी LPDDR4X रैम जोड़ी गई है। 64 जीबी स्‍टोरेज इस फोन में है। एसडी कार्ड लगाने का भी ऑप्‍शन है जो 1 टीबी कैपिसिटी तक सपोर्ट करता है।

Samsung Galaxy M05 रन करता है लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर, जिसमें OneUI Core 6.0 की लेयर है। डुअल सिम इस फोन में लगाया जा सकता है। Samsung Galaxy M05 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा सेंसर है। उसके साथ 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर इसमें दिया गाय है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का है। अन्‍य सुविधाओं में साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5एमएम का ऑडियोजैक शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *