Hindu organizations protest in Sunni today, shops closed for 2 hours across the state
हिमाचल की राजधानी में चल रहे मस्जिद विवाद को लेकर अब अन्य शहरों में भी इसकी चिंगारी उठने लगी है। शिमला और मंडी के बाद आज सुन्नी में हिन्दू संगठन प्रदर्शन करने जा रह है। बता दें की शिमला ग्रामीण विधानसभा के तहत आने वाले क्षेत्र सुन्नी में काफी लोग मुस्लिम समुदाय के रहते है साथ ही यहां पर एक मस्जिद भी बनाई गई है। हालांकि प्रदर्शन की स्थानीय प्रशासन से परमिशन नहीं ली गई है।
विश्व हिंदू परिषद ने शनिवार को प्रदेशभर में 2 घंटे दुकानें बंद रखने का आह्वान दुकानदारों व व्यापारियों से किया है । हिमाचल व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने बताया कि कुछ लोग समाज में माहौल खराब करने के एजेंडे पर काम कर रहे हैं। इसलिए व्यापार मंडल ने आज सुबह 9 से 11 बजे तक दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। हम सभी का दायित्व बनता है कि आपसी भाईचारा और शांतिपूर्ण माहौल कायम रहे।
शिमला में खुली रहेगी दुकानें
वहीँ शिमला में आज बाजार खुले रहेंगे , शिमला व्यापार मंडल के उप प्रधान राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि राजधानी के बाजार आज खुले रहेंगे, क्योंकि शिमला के व्यापारी बीते गुरुवार को 3 घंटे तक दुकानें बंद रख चुके हैं। मंडी व्यापार मंडल ने आज दो घंटे तक दुकानें बंद रखने का ऐलान किया है। प्रदेश के अन्य शहरों में भी कुछ व्यापार मंडल इस बंद का समर्थन कर सकते हैं।
