All party meeting held under the chairmanship of CM Sukhu
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहे इसके लिए सर्वदलीय बैठक में सहमति बनी और बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले व्यक्ति की वेरिफिकेशन और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी बनाने को लेकर एक संयुक्त समिति का गठन किया जाएगा ताकि भविष्य में इस तरह की समस्या फिर से उत्पन न हो।
प्रदेश में कानून के दायरे में सभी को अपना काम धंधा करने और रहने की अनुमति है। एक लड़ाई से संजौली का विवाद उपजा और राजनीतिक लाभ लेने के नेताओं ने इसे हवा देने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा की हिमाचल प्रदर्शनों का प्रदेश है और छात्र राजनीति के दौरान हमने भी काफ़ी प्रदर्शन और बेरीकेड्स को तोड़े हैं। प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने के लिए सरकार काम कर रही है।
भाजपा विधायक का ब्यान
भाजपा विधायक रणधीर शर्मा ने कहा की प्रदेश में सौहार्दपूर्ण माहौल और भाईचारे को बनाए रखने के लिए भाजपा सरकार के साथ है लेकिन अगर मस्जिद अवैध है तो सरकार को इसमें तुरंत कारवाई अमल में लानी चाहिए। अब मस्जिद कमेटी ने भी माना है कि अवैध मस्जिद को सीज या गिराया जाए।
ऐसे में अब सरकार कानूनी सलाह लेकर जल्द निर्णय ले ताकी माहौल और ज्यादा खराब न हो। सरकार इस मामले में दोषारोपण के बजाय कारवाई करें क्योंकि मामला अब प्रकाश एम आया है ऐसे में भाजपा पर फंड देने के बेबुनियाद आरोप लगाना गलत है।
क्या बोलें राकेश सिंघा
सीपीआईएम नेता राकेश सिंघा ने कहा कि प्रदेश में शांति और भाईचारा कायम करने के लिए सीपीआईएम सरकार के साथ है। विवाद को खत्म करना चाहिए और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। इस तरह के माहौल से प्रदेश की पर्यटन आर्थिकी और प्रदेश की छवि पर बुरा असर पड़ता है।
