चिंतपूर्णी में यात्रा प्रतिबंधित क्षेत्र प्लान लागू कर दिया गया है। इसके बाद चिंतपूर्णी थाना पुलिस के ट्रैफिक कर्मियों द्वारा बैरियर को सील कर दिया गया। बताते चलें कि डीसी ऊना राघव शर्मा द्वारा यात्रा प्रतिबंधित क्षेत्र के आदेशों को चिंतपूर्णी पुलिस द्वारा शनिवार से लागू कर दिया गया। इसके बाद पुलिस द्वारा तीनों बैरियर पर वाहनों की एंट्री पर बैन लगा दिया गया।
अब रोजाना सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 3:00 तक मुख्य बैरियर से चौपहिया वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। यह निर्णय मुख्य बाजार में दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को असुविधा न हो, इसके चलते लिया गया है।
इस निर्णय से स्थानीय लोगों को परेशानी जरूर होगी। क्योंकि इस ट्रैफिक प्लान में सिलेंडर आपूर्ति की गाड़ी को भी राहत नहीं दी गई है। जिसके कारण आज सिलेंडर भरवाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
