शिमला के तीन नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को कराया गया खाली

शिमला के तीन नामी स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को कराया गया खाली

Three famous schools of Shimla received bomb threats, schools were evacuated

शिमला। राजधानी शिमला के तीन प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल E-MAIL मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार को बस स्टैंड के पास स्थित एडवर्ड स्कूल Edward School, ढली का सेक्रेड हार्ट स्कूल SACRED HEART SCHOOLऔर संजौली स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल Saraswati Paradise School को यह धमकी मिली, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आई।

तलाशी अभियान चलाया

ईमेल मिलने के तुरंत बाद तीनों स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और बम निरोधक दस्ते ने पूरे स्कूल परिसरों SCHOOL CAMPUSES में गहन तलाशी अभियान चलाया। हालांकि, देर शाम तक की जांच में कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।

शिमला के ASP नवदीप सिंह ने धमकी मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और साइबर क्राइम सेल CYBER CRIME CELL  को जांच सौंप दी गई है। पुलिस इस बात की तह में जाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये ईमेल किसने और क्यों भेजे।

पहले भी मिल चुकी हैं कई धमकियां

इससे पहले हिमाचल हाईकोर्ट HIGH COURT , राज्य सचिवालय, मुख्य सचिव कार्यालय State Secretariat, Chief Secretary’s Office और राज्य के आठ जिलों के डीसी कार्यालयों DC OFFICES को भी बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। हाईकोर्ट को तीन बार और मुख्य सचिव कार्यालय को दो बार धमकी THREAT भरे मेल MAIL भेजे गए, लेकिन अब तक सभी मामलों में पुलिस POLICE खाली हाथ है।

एडवर्ड स्कूल, ढली के सेक्रेड हार्ट स्कूल और संजौली के सरस्वती पैराडाइज स्कूल संजौली को धमकी भरे मेल आए
बम निरोधक दस्ते ने पूरे स्कूल परिसरों में गहन तलाशी अभियान चलाया

बच्चों में मचा अफरा-तफरी, स्कूल प्रशासन चिंतित

बुधवार को दोपहर लगभग 11:45 बजे जब स्कूल कैंपस में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था, उस दौरान बच्चों और अभिभावकों में घबराहट देखी गई। हालांकि जांच पूरी होने के बाद बच्चों को दोबारा कक्षाओं में भेज दिया गया।

पुलिस मीडिया से बातचीत करने से बच रही 

स्कूल प्रबंधन ने इस तरह की घटनाओं को बेहद चिंताजनक बताया और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की। दूसरी ओर, पुलिस फिलहाल इस मामले में मीडिया MEDIA से बातचीत करने से बच रही है।

लगातार साइबर हमलों से दहशत में हिमाचल

पिछले पांच महीनों में धमकी भरे ईमेल की घटनाओं में बढ़ोतरी ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों INTELLIGENCE AGENCIES की नींद उड़ा दी है। अब स्कूलों को निशाना बनाए जाने से यह स्पष्ट हो रहा है कि कोई तत्व बार-बार प्रदेश के संवेदनशील संस्थानों को टारगेट कर रहा है। पुलिस अब ईमेल की तकनीकी पड़ताल में जुटी है कि इसका स्रोत कहां से है और क्या इसके पीछे कोई संगठित साजिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *