मौसम विभाग ने इन जिलों में किया येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने इन जिलों में किया येलो अलर्ट जारी

The Meteorological Department has issued a yellow alert in these districts

प्रदेश में अभी मॉनसून की बौछारों से राहत मिलने के आसार नही है।भले ही प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है,बावजूद इसके सितंबर माह में जमकर बारिश हुई है।मौसम विज्ञान केंद्र ने 18 व 19 सितंबर को येलो अलर्ट जारी किया है। 20 सितंबर के बाद बारिश के इस क्रम से राहत मिलने की संभावना है,लेकिन मध्यवर्ती क्षेत्रों में 24 सितंबर तक कुछ क्षेत्रों में मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश की संभावना जताई है।वहीं प्रदेश से मानसून की विदाई 24 सितंबर के बाद होने की संभावना है।राजधानी में आज दिनभर बादलों की लुक्का छिप्पी जारी रही और रुक रुक कर हल्की वर्षा होती रही

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि गत 24 घण्टों के दौरान सोलन,सिरमौर, मंडी,बिलासपुर, शिमला व कांगड़ा में हल्की बारिश दर्ज की गई है।उन्होंने कहा कि 18व19सितंबर मैदानी क्षेत्रों ऊना,बिलासपुर व हमीरपुर सहित मध्यवर्ती इलाकों शिमला, सोलन ,मंडी व कांगड़ा में बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा इसके लिए 18व19सितंबर को थंडरस्टॉर्म व लाइटनिंग का अलर्ट जारी किया है।20सितंबर के बाद बारिश के क्रम में कमी आएगी। 20से24 सितंबर तक मध्यवर्ती क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है।प्रदेश में 1जून से 18सितंबर तक माइन्स 18%कम ब बारिश दर्ज की गई है।प्रदेश में चंबा,लाहौल स्पीति, किन्नर ऊना व हमीरपुर में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।शिमला में मानसून में सबसे अधिक मेघ बरसे हैं वहीं सितंबर माह में ऊना, लाहौल स्पीति ,चंबा में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है।प्रदेश में अमूमन मानसून 24 सितंबर के बाद रुखसत होता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *