हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में सोमवार को बाबा श्री माईदास सदन कें आगे बनने वाले माता श्री चिंतपूर्णी प्रवेश द्वार का शिलान्यास चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया। इस मौके पर एसडीएम विवेक महाजन, मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल, मंदिर एसडीओ आरके जसवाल, कांग्रेस सेवा दल सुलोचना देवी और एमआरसी ग्रुप के एमडी मुकेश रंजन और जनरल मैनेजर प्रवेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
बताते चलें माता श्री चिंतपूर्णी प्रवेश द्वार पर 73 लाख का अनुमानित खर्च आएगा। इस गेट के निर्माण का पूरा खर्च एमआरसी ग्रुप द्वारा उठाया जाएगा। गेट की ऊंचाई 45 फुट और चौड़ाई एक तरफ 37 फीट और दूसरी तरफ 31 फीट होगी। गेट के शिखर पर पीतल का गुंबद बनाया जाएगा। गेट की फाउंडेशन को आरसीसी से बनाया जाएगा और ऊपर जयपुर के पत्थरों की जयपुर के कारीगरों द्वारा नक्काशी की जाएगी। इसके अलावा डेकोरेशन लाइट्स भी लगाई जाएगी। इस कार्य को 9 महीने में पूरा करने का टारगेट रखा गया है।
एमआरसी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश रंजन ने बताया कि हमारे धर्म में लिखा है जो भी कमाई करते हैं उसका दसबन्द जरुर निकालना चाहिए हम मां के दरबार में कमाई कर रहे हैं इसलिए मां के दरबार में इस गेट को बनाने का सौभाग्य मिला है इस माता श्री चिंतपूर्णी प्रवेश द्वार गेट को भव्य और सुंदर बनाया जाएगा।
वहीँ मंदिर एसडीओ आरके जसवाल ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी प्रवेश द्वार को बनाने के लिए अनुमानित लागत 73 लाख रुपए आंकी गई है। जिसका खर्चा एमआरसी ग्रुप द्वारा उठाया जाएगा।
