बीजेपी अब पार्टी में नया फार्मूला लागू करने जा रही है। अब बीजेपी ने नो रिपीट फार्मूला अपनाया है। इसका मतलब अब बीजेपी अपने अधिकारियों को ढाई साल में भी ही बदल रही है। इसका असल कारण क्या है इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। दरअसल लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने गुजरात के राज्य के नगर निगमों में नो रिपीट थ्योरी को लागू करते हुए मेयर समेत पूरी नई टीम की तैनाती की है। राज्य के सभी नगर निगमों में काबिज बीजेपी ने ढ़ाई साल के रोटेशन में किसी भी पुराने व्यक्ति को मौका नहीं दिया है।
बीजेपी ने अहमदाबाद मे प्रतिभा जैन को मेयर, देवांग दाणी को स्टैंडिंग चेयरमैन और जतिन पटेल को डिप्टी मेयर बनाया है। इसी प्रकार से बीजेपी ने वडोदरा नगर निगम में मेयर के तौर पर पिंकीबेन सोनी, स्थायी समिति के अध्यक्ष के रूप में डॉ. शीतल मिस्त्री और डिप्टी मेयर के तौर पर चिराग बारोट का नाम तय किया है। बीजेपी ने दोनों नगर निगमों में नेता शासक के पद पर भी नए चेहरो को मौका दिया है। वहीँ अहमदाबाद में गौरांग प्रजापति और वडोदरा में यह जिम्मेदारी मनोज पटेल को सौंपी है।
इससे पहले बीजेपी ने नगर निगमों के बचे हुए ढ़ाई साल के कार्यकाल के लिए सेंस प्रक्रिया की थी। इसमें दावेदारों के नाम संगठन और कार्यकर्ताओं से लिए गए थे। इसके बाद बीजेपी ने अहमदाबाद और वडोदरा के लिए मेयर टीम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने नई टीम में नो रिपीट थ्योरी लागू करने के संकेत दिए थे। पार्टी ने इससे पहले राज्य सरकार में नो रिपीट थ्योरी लागू करते हुए पूरी सरकार बदल दी थी।
