नड्डा–मुकेश मुलाकात से गरमाई हिमाचल की सियासत, पारिवारिक भेंट या सियासी संकेत?

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति शुक्रवार देर रात उस समय अचानक सुर्खियों में आ गई, जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के शिमला स्थित सरकारी आवास पहुंचे। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री के विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। इस मुलाकात की जानकारी मुकेश अग्निहोत्री ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

The meeting between Nadda and Mukesh has heated up Himachal Pradesh politics; was it a family visit or a political signal?

शिमला (Shimla) । हिमाचल प्रदेश की राजनीति शुक्रवार देर रात उस समय अचानक चर्चा में आ गई, जब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के शिमला स्थित सरकारी आवास पहुंचे। बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा, डिप्टी सीएम की बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री के विवाह की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। इस मुलाकात की जानकारी मुकेश अग्निहोत्री ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।

बीजेपी और डिप्टी सीएम ने बताया सौहार्दपूर्ण भेंट

बीजेपी की ओर से भी इस मुलाकात की पुष्टि की गई। पार्टी और डिप्टी सीएम, दोनों ने इसे व्यक्तिगत और सौहार्द से जुड़ी मुलाकात बताया। हालांकि, मुलाकात का समय और हालिया राजनीतिक घटनाक्रम इसे सामान्य भेंट से अलग बना रहे हैं।

अफसरशाही पर बयान के बाद बढ़े सियासी मायने

गौरतलब है कि दो दिन पहले ही मुकेश अग्निहोत्री ने कांग्रेस सरकार के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान अफसरशाही पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीधे संदेश देते हुए कहा था कि ऐसे काम नहीं चलेगा और अब अफसरों पर लगाम कसने का वक्त आ गया है। भाजपा नेताओं के घर हाजिरी भरने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी के बाद राजनीतिक माहौल पहले से ही गर्म था।

नाराजगी भुनाने की अटकलें तेज

इन्हीं बयानों के चलते नड्डा और मुकेश की मुलाकात को सियासी नजरिए से देखा जा रहा है। सियासी गलियारों में चर्चा है कि बीजेपी, डिप्टी सीएम की मुख्यमंत्री से कथित नाराजगी को भांपते हुए उनसे मिलने पहुंची है। इस दौरान प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की मौजूदगी ने चर्चाओं को और हवा दी। यह मुलाकात रात करीब 11 बजे हुई।

मुकेश और जयराम एक साथ बैठे नजर आए

मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का एक साथ बैठना भी राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना रहा। राजनीतिक विरोध के बावजूद यह दृश्य प्रदेश की राजनीति में बदले हुए समीकरणों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

अपनी ही सरकार को लेकर असहज दिखे मुकेश

बीते कुछ समय से मुकेश अग्निहोत्री अपनी ही सरकार को लेकर असहज नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणियां हों या मंडी के पड्डल मैदान में मंच से सरकार और अफसरशाही पर उठाए गए सवाल, इन घटनाओं ने पहले ही कई अटकलों को जन्म दे दिया था।

नड्डा ने दी शुभकामनाएं और श्रद्धांजलि

मुलाकात के बाद मुकेश अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर बताया कि जेपी नड्डा ने उनके आवास पर पहुंचकर बेटी के विवाह पर शुभकामनाएं दीं और दिवंगत प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अब यह भेंट केवल पारिवारिक शिष्टाचार थी या इसके पीछे कोई सियासी संदेश भी छिपा था, इस सवाल ने हिमाचल की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *