बघाट बैंक की बड़ी कार्रवाई: डिफाल्टरों की चार संपत्तियां 4.50 करोड़ रुपये में नीलाम

सोलन (Solan) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बघाट बैंक ने लोन न चुकाने वाले डिफाल्टरों की संपत्तियों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली बार आयोजित की गई इस नीलामी के तहत शुक्रवार को बैंक ने चार संपत्तियां करीब 4.50 करोड़ रुपये में बेचीं। नीलामी के लिए कुल 13 डिफाल्टरों की संपत्तियां रखी गई थीं, लेकिन इनमें से चार को ही खरीदार मिल सके।

Baghat Bank takes major action: Four properties of defaulters auctioned for Rs 4.50 crore.

सोलन (Solan) हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बघाट बैंक ने लोन न चुकाने वाले डिफाल्टरों की संपत्तियों को नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली बार आयोजित की गई इस नीलामी के तहत शुक्रवार को बैंक ने चार संपत्तियां करीब 4.50 करोड़ रुपये में बेचीं। नीलामी के लिए कुल 13 डिफाल्टरों की संपत्तियां रखी गई थीं, लेकिन इनमें से चार को ही खरीदार मिल सके।

नीलामी प्रक्रिया शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुई, जिसमें ऑनलाइन बोली लगाई गई। बैंक ने सबसे अधिक बोली लगाने वालों को संपत्तियां आवंटित कीं। सबसे महंगी संपत्ति औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में स्थित 1.19 बीघा का एक प्लॉट रहा, जो 2.20 करोड़ रुपये में बिका। वहीं सोलन शहर के समीप जटोली में स्थित पांच मंजिला भवन 72 लाख रुपये में नीलाम हुआ, जिसकी शुरुआती बोली 71 लाख रुपये तय की गई थी।

इसके अलावा सलोगड़ा के समीप हैरिटेज पार्क के पास दो संपत्तियों की भी नीलामी हुई। इनमें से दो बीघा का एक प्लॉट 32.55 लाख रुपये में, जबकि चार बीघा का दूसरा प्लॉट एक करोड़ रुपये में बिका। बोलीदाताओं ने नीलामी से पहले 10 प्रतिशत राशि जमा करवाई थी। इसके बाद 15 प्रतिशत राशि 24 घंटे के भीतर और शेष 75 प्रतिशत राशि 15 दिनों के भीतर जमा करनी होगी। पूरी राशि जमा होने के बाद ही बैंक की ओर से संबंधित दस्तावेज सौंपे जाएंगे।

बघाट बैंक प्रबंधन के अनुसार, नीलामी में बची हुई नौ संपत्तियों को अगले सप्ताह दोबारा नीलाम किया जाएगा। बैंक का एनपीए 138 करोड़ रुपये से घटकर 124 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, लेकिन नकदी प्रवाह कम होने के कारण संपत्तियों की नीलामी बैंक और उपभोक्ताओं दोनों के हित में जरूरी है। बैंक के प्रबंध निदेशक राजकुमार कश्यप ने बताया कि शेष संपत्तियों को इसी माह के अंत तक दोबारा नीलामी के जरिए बेचा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *