व्लोवो बस रूट में संशोधन, अब पिंजौर बाईपास से चलेंगी

HRTC के व्लोवो बस रूट में संशोधन

HRTC के व्लोवो बस रूट में संशोधन हुआ है। दरअसल अब शिमला-दिल्ली रूट पर चलने वाली वोल्वो बसें पिंजौर बाईपास होकर चलेंगी। यह संशोधन HRTC की ओर से वोल्वो यात्रियों के लिए शुरू की फीडबैक सेवा से मिले सुझाव के बाद हुआ है। निगम प्रबंधन ने फैसला लिया है कि शिमला – दिल्ली रूट पर आवाजाही करने वाली कोई भी वोल्वो कालका, पिंजौर, परवाणू नहीं जाएगी।

व्लोवो बस रूट यात्रियों के समय को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया

बता दे कि यात्रियों के समय को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है कि दिल्ली से रात 9:30 और10:30 बजे चलने वाली वोल्वो चंडीगढ़ नहीं जाएगी और जीरकपुर से सीधे पंचकुला होते हुए शिमला जायेगी। शिमला से सुबह 9:45 पर चलने वाली वोल्वो पंचकुला से ट्रिब्यून चौक होते हुए जाएगी और शिमला से दोपहर बाद 1:45 वोल्वो सीधी पंचकुला से जीरकपुर होते हुए दिल्ली जाएगी।

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह गाड़ियां दिल्ली पहुंचने में लगभग दो घंटे कम लेगी। यात्री जाम में नहीं फंसेंगे और आसानी से मेट्रो पकड़ सकेंगे। शिमला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट वोल्वो पिंजौर बाईपास से होकर चलेगी। पिंजौर, कालका, परवाणु से निगम की वोल्वो में सफर करने वाले यात्री टीटीआर परवाणु या फिर पिंजौर (दिल्ली- शिमला हाईवे) से इन बसों में सवार हो सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *