हिमाचल प्रदेश में बारिश अपना रौद्र रूप दिखा रही है। इसी के चलते अब जिला ऊना में बड़ा हादसा पेश आया है। रविवार को एक इनोवा गाड़ी जेजों खड्ड में बह गई। गाड़ी में 11 लोग सवार थे। 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 1 व्यक्ति अभी भी लापता है और एक को बचा लिया गया है।
हिमाचल प्रदेश के यात्री पंजाब के नवांशहर में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच गाड़ी में सवार लोग हादसे का शिकार हो गए। जेजों के पास खड्ड में बारिश के पानी का बहाव तेज था। इस दौरान इनोवा चालक ने गाड़ी को खड्ड से निकालने की कोशिश की लेकिन गाड़ी पानी में बह गई। यह सभी लोग देहला निवासी बताए जा रहे हैं।
जिला ऊना के जेजों खड्ड में बही इनोवा कार, 9 लोगों की मौ.त
