टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव फ्रांस में गिरफ्तार

टेलीग्राम के CEO पावेल डुरोव फ्रांस में गिरफ्तार

क्रिमिनल कंटेंट रोकने में नाकाम होने का आरोप, कभी आतंकवादियों की पहली पसंद था ऐप

इंस्टेंट मैसेजिंग और कम्युनिटी ऐप टेलीग्राम के फाउंडर और CEO पावेल डुरोव को पेरिस के बाहर बॉर्गेट एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। फ्रांस की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डुरोव अपने प्राइवेट जेट से वहां पहुंचे थे। पावेल के खिलाफ पहले ही गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

पावेल पर कंटेंट मॉडरेटशन में नाकाम रहने का आरोप है। इससे मैसेजिंग ऐप पर क्रिमिनल्स एक्टिविटीज को बेरोकटोक जारी रखने की परमिशन मिली। कंटेंट मॉडरेशन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से आपत्तिजनक या हानिकारक कंटेंट को देखने और उसे हटाने का प्रोसेस है।

यह ऑनलाइन सिक्योरटी का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा है। फिलहाल टेलीग्राम या फ्रांस के सरकार या पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है। गिरफ्तारी पर रूस के विदेश मंत्रालय ने सवाल किया है कि ‘क्या पश्चिमी NGO (नॉन-गवर्नमेंटल ऑर्गनाइजेशन) डुरोव की रिहाई की मांग करेंगे?’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *