टांडा हॉस्पिटल लोगो की सहूलियत के चलते राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा टांडा हॉस्पिटल 14 अप्रैल को छुट्टी वाले दिन भी भी खुला रहेगा | ताकि लोगो को दिक्कतों का सामना न करना पड़े | दरअसल 14, 15 और 16 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश के चलते यह निर्णय लिया गया है | बता दें कि 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में राजकीय अवकाश है। 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस तथा 16 अप्रैल को रविवार होने के चलते अवकाश है।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. भानू अवस्थी ने बताया कि 3 दिन 14, 15 और 16 अप्रैल को लगातार अवकाश है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने यह फैसला लिया है कि 14 अप्रैल को अस्पताल खुला रखा जाए। इसे लेकर सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश भी दे दिए गए हैं। 14 अप्रैल को अस्पताल की OPD भी सामान्य दिनों की तरह ही एक्टिव रहेगी। लगातार 3 दिन अवकाश से मरीजों को परेशानी न हो, इसलिए अस्पताल प्रबंधन ने 14 अप्रैल को राजकीय अवकाश के बावजूद टांडा हॉस्पिटल को खुला रखने का निर्णय लिया है। ताकि लगातार 3 दिन के अवकाश के चलते लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
