SMC शिक्षकों को मिले बेहतर सुविधाएँ : सुरेन्द्र पुंडीर

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने शिक्षा मंत्री एवं शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारीयो से निवेदन किया है कि लगातार 15 वर्षो से कम वेतन एवं कठिन परिस्थितियों में हिमाचल प्रदेश की दूरदराज के क्षेत्रो में सेवाएं दे रहे SMC शिक्षकों को बेहतर सेवा सुविधाए दी जाए। प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने सरकार से मांग की है कि जब तक SMC शिक्षको के लिए स्थाई नीति नहीं बनती तब तक कम से कम इन शिक्षको को अनुबंध के बराबर वेतन, यात्रा भत्ता एवं आकस्मिक तथा विशेष अवकाश आदि सभी सुविधाएं दी जाए ।
प्रवक्ता संघ ने आश्वस्त किया है कि यदि यह आधारभूत सेवा सुविधाएं इन शिक्षकों को दी जाती है तो यह शिक्षक भी अन्य शिक्षकों की भांति सभी कार्य को करने के लिए सहज तैयार होंगे ।
दरअसल हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं में SMC शिक्षकों को ना भेजने के निर्देश दिए गए हैं जिसके कारण दूर दराज के क्षेत्रो में जहां अधिकतर विद्यालय केवल ओर केवल SMC शिक्षकों के सहारे चल रहे हैं वहां असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है क्योकि एक तरफ कुछ आहारण एवं वितरण अधिकारी इन निर्देशों के तहत SMC शिक्षकों को अपने विद्यालय संस्थान से बाहर नहीं भेज पा रहे हैं वहीं खेल जगत से जुड़े शिक्षक जो दिन रात कड़ी मेहनत से विद्यार्थियों को इन प्रतियोगिताओ के लिए तैयार करते हे वह शारीरिक शिक्षक भी प्रतियोगिताओ मे प्रतिभागियों के साथ न हो कर अपमानित महसूस कर रहे हैं। ऐसी परिस्थिति में खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए जाने वाले शारीरिक शिक्षकों एवं अन्य महिला शिक्षकों को अन्य कर्मचारियो के समान बेहतर सेवा सुविधा दिए जाना नितांत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *