हिमाचल प्रदेश का विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी श्रावण मेला के दृष्टिगत दुल्हन की तरह सज गया है। दरअसल पंजाब की समाज सेवी संस्थाओं के द्वारा मंदिर की सजावट का कार्य बखूबी किया गया है। जहां पर मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों लड़ियों और फूलों से सजाया गया है। वहीं पर मंदिर के प्राकृतिक सौंदर्य का दृश्य दूर-दूर तक श्रद्धालुओं के मनों को मोह रहा है।
बता दे कि 17 अगस्त से माता के दरबार में श्रावण अष्टमी 10 दिवसीय मेला शुरू होने वाला है। जिसके चलते श्री नैना देवी में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। हालांकि मौसम बरसात का है और आसमान पर बादल छाए हुए हैं। धुंध से पहाड़िया ढकी है। लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था में किसी प्रकार की कमी नजर नहीं आ रही है। भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दरबार में लगातार पहुंच रहे हैं।
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी श्रावण मेला के दृष्टिगत सजा दुल्हन की तरह
