ज्वाली में पठानकोट शिमला निगम की बस प*लटी, 25 यात्री बस में थे सवार

उपमंडल जवाली के अंतर्गत नगर पंचायत जवाली में आज सुबह एक और बड़ा हादसा पेश आया है। जिसमें HRTC की बस पलट गयी। हादसे के समय बस में लगभग 25 सवारियां सवार थीं, जिनको स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित वाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6.45 मिनट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की देहरा डिपो की पठानकोट-ठियोग रूट पर चलने वाली बस राजा का तालाब-जवाली मार्ग पर नगर पंचायत जवाली के भनेई के पास पलट गई। जिसमें लगभग 25 सवारियां सवार थीं, जिनको स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बता दे कि सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि चालक-परिचालक भी सुरक्षित हैं। बता दे कि बस एप्लाइड फार है।
बस के चालक निर्भय सिंह ने बताया कि भनेई के पास जैसे ही बस उन्होंने क्रोस की तो राह में आवारा पशु आ गये जिन्हे बचाते हुए जैसे ही बस को किनारे पर किया गया तो जमीन के एकदम धंसने से बस पलट गई और बस के पलटने की आवाज सुनकर काफी लोग एकत्रित हो गए तथा सवारियों को बस से बाहर निकाला गया। वहीं कुछ लोगों ने घायल सवारियों का खुद मरहम पट्टी लगाकर उपचार किया। इसके दौरान इसकी सूचना पुलिस थाना ज्वाली के एसएचओ प्रीतम जरियाल को मिलते ही वह पूरी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा स्थिति का जायजा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *