Reliance Jio: 42 करोड़ ग्राहकों को फिर से झटका, jio ने बंद किए ये प्लांस

Reliance Jio

Reliance Jio देश की एक बहुत बड़ी कंपनी है। जो अपने कस्टमर्स के लिए बहुत से ऑफर और प्लांस को लेकर आती रहती है। जबकि Jio के अलावा Airtel और Vi भी जुलाई की शुरुआत से ही चर्चाओं में बनी हुई है, बड़ा कारण ये है कि तीनों कंपनियों की ओर से इनके रिचार्ज प्लांस की कीमत को बढ़ा दिया गया है। कीमतें बढ़ाने के साथ ही Jio ने कुछ प्लांस को बंद कर दिया है, और कुछ प्लांस की कीमत को बढ़ाकर दिया जा रहा है।

दो प्लांस को कंपनी ने पूरी तरह से बंद
साथ ही एक नई खबर आपको ज्यादा परेशान कर सकती है। जोकि Jio की ओर से बिना किसी को बताए दो और प्लांस को बंद करने की खबर आ रही है, यह खबर टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के माध्यम से मिल रही है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि Reliance Jio ने अपने 200 रुपये से कम की कीमत वाले दो Prepaid Plans 149 रुपये और 179 रुपये के रिचार्ज प्लांस को बंद कर दिया है। जैसे ही कीमतें बढ़ने की खबरें आई तो इन प्लांस की वैलिडीटी को कम करके ऑफर किया जा रहा था, जिससे ये प्लान ज्यादा महंगे लगने लगे थे। हालांकि अब ये सामने आ रहा है कि यह दोनों प्लांस कंपनी की ओर से पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *