उप चुनाव: हिमाचल में कल तीन विधानसभा सीटों के लिए होगी वोटिंग

उप चुनाव

उप चुनाव: हिमाचल में कल तीन विधानसभा सीटों के लिए होगी वोटिंग

उप चुनाव : हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा सीटों पर कल यानी 10 जुलाई को मतदान होना है। बता दें कि सोमवार को इन उप चुनाव के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। उप चुनाव में विजय पाने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपना दमखम लगाया है। गौर रहे कि देहरा हमीरपुर और नालागढ़ में होने वाले चुनाव के लिए 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने के कारण इन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं। मतदान के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं।
तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतदान 10 जुलाई को होगा जबकि मतगणना 13 जुलाई को होनी है। मतदान और मतगणना की पूरी तैयारी कर ली गई हैं। तीन सीटों पर 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। देहरा और हमीरपुर में कांग्रेस व भाजपा में सीधा मुकाबला है। नालागढ़ में भाजपा के बागी हरप्रीत सैनी निर्दलीय लड़ रहे हैं। सैनी ने मुकाबला तिकोना कर दिया है।

देहरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की जीत या हार सीएम सुक्खू के लिए कई मायनों में अहम है, क्योंकि कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर को देहरा से मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी भी अपने गढ़ देहरा को बचाने की पूरी कोशिश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *