Raj Kamal alias Raja became the President of Himachal Taxi Operators Union Manali
Manali:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली (Manali) की हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन (Himachal Taxi Operators Union) मनाली के चुनाव में इस बार कड़ा मुकाबला (tough competition) देखने को मिला, लेकिन अंततः राज कमल (RajKamal) उर्फ राजा ने भारी मतों से जीत दर्ज (huge margin) कर अध्यक्ष (President) पद पर कब्जा (captured ) जमा लिया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी (rival) पूर्ण चंद पोहलू (Purna Chand Pohlu) को 779 मतों से हराया (defeated) । कुल 2199 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जिसमें से 18 मत रद्द कर दिए गए।
राज कमल(RajKamal) को 1288 मत मिले, जबकि पूर्ण चंद पोहलू (Purna Chand Pohlu) को 509 और पूर्ण चंद उर्फ शाहरुख खान (Purna Chand alias Shahrukh Khan) को 384 वोटों से संतोष करना पड़ा। इस बड़ी जीत के साथ ही राज कमल (RajKamal) यूनियन (union) के नए अध्यक्ष (President) बने, जिससे उनके समर्थकों में भारी उत्साह (enthusiasm among his supporters) देखने को मिला।
उपाध्यक्ष और महासचिव पद पर भी रोचक मुकाबला
चुनाव में उपाध्यक्ष (Vice President) पद के लिए भी जबरदस्त प्रतिस्पर्धा (fierce competition) रही। किरण कुमार (kiran kumar)और जय चंद (jai chand) के बीच हुए मुकाबले में किरण कुमार (kiran kumar) ने 218 मतों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1200 वोट मिले, जबकि जय चंद (jai chand) को 982 मत प्राप्त हुए।
महासचिव पद (General Secretary) पर भी टक्कर कांटे की रही, जिसमें तेज राम (Tej Ram) ने किशोरी लाल (Kishori Lal) को 194 मतों से हराकर जीत दर्ज की। तेज राम को 1190 और किशोरी लाल (Kishori Lal) को 996 वोट मिले।
चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
चुनाव अधिकारी (Election Officer) एवं नायब तहसीलदार मनाली हुक्म राम (Naib Tehsildar Manali Hukam Ram) ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर्स यूनियन मनाली (Himachal Taxi Operators Union Manali) के चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण (completely peaceful) और निष्पक्ष माहौल(fair environment)में संपन्न हुए। उन्होंने मतगणना (counting of votes)के बाद आधिकारिक रूप से घोषणा की ,कि राज कमल अध्यक्ष (Raj Kamal (President), किरण कुमार उपाध्यक्ष (Kiran Kumar Vice President ) और तेज राम (महासचिव) (Tej Ram General Secretary) निर्वाचित हुए हैं।
यूनियन में बदलाव की उम्मीद
राज कमल (Raj Kamal) उर्फ राजा की जीत के साथ ही यूनियन (union) के सदस्यों (members)को नई उम्मीदें (new hopes) हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वे टैक्सी ऑपरेटर्स की समस्याओं को हल करने (solve the problems of taxi operators), सुविधाएं (facilities)बढ़ाने और यूनियन (union) को और मजबूत (stronger) बनाने के लिए पूरी ईमानदारी (full honesty) से काम करेंगे। इस चुनाव (election) के नतीजे यूनियन(union) के भविष्य (future) के लिए महत्वपूर्ण (crucial) माने जा रहे हैं, और सभी नवनिर्वाचित (newly elected) पदाधिकारी अब अपने कार्यकाल (tenure.)के लिए तैयार हैं।
Report: Ghanshyam Sharma, Manali
