रेड अलर्ट के बीच हिमाचल में बारिश का दौर जारी, फ्लैशफ्लड की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने जिला सिरमौर,सोलन, शिमला, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के जिला बिलासपुर के बरठी में 213 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं शिमला में बीते 24 घंटे में 132.5 एमएम बारिश हुई है और आज सुबह करीब 1 घंटे में ही 62 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं 24 अगस्त के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि आज के लिए रेड अलर्ट और 24 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटो में प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। प्रदेश के जिला बिलासपुर के बरठी में 213 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं शिमला में बीते 24 घंटे में 132.5 एमएम बारिश हुई है और आज सुबह करीब 1 घंटे में ही 62 एमएम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश के जिला सिरमौर,सोलन, शिमला,बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में आज के लिए भी रेड अलर्ट रखा गया है। वहीं 24 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और उसके बाद बारिश में कमी देखने को मिलेगी। वहीं फ्लैशफ्लड और भूस्खलन को लेकर जिला सिरमौर, सोलन,शिमला,हमीरपुर, बिलासपुर,मंडी, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा के लिए मौसम विभाग ने 24 अगस्त सुबह 8 बजे तक की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *