CU घटना पर संसद किरण खेर का ट्वीट, लिखा घटना की वजह से चंडीगढ़ का नाम बदनाम हुआ है ,यूनिवर्सिटी पंजाब में है 

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में गर्ल्स स्टूडेंट्स की नहाते की न्यूड वीडियो बनाने के मामले में चंडीगढ़ का नाम आने से शहर की सांसद किरण खेर ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने ट्विटर पर एक ट्वीट किया है और लिखा कि है चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में हुई इस खौफनाक घटना से वह हिल गई हैं। सीयू की वजह से मेरे शहर का नाम खराब हुआ है। उन्होंने कहा है कि वह बताना चाहती है कि यह इंस्टीट्यूट खरड़, पंजाब में है। वहीं खेर ने इस घटना में पीड़ित लड़कियों और उनके अभिभावकों के प्रति सांत्वना प्रकट की है

 बता दे कि मोहाली के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी  में पढ़ने वाली 60 से ज्यादा छात्राओं के नहाने का वीडियो वायरल करने के आरोप में हिमाचल पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इनमें लड़की ने जिस युवक की तस्वीर दिखाई थी उसे शिमला के ढली से पकड़ा गया है। उसका नाम रंकज वर्मा है। वहीं दूसरे आरोपी सन्नी मेहता को रोहड़ू से अरेस्ट किया गया है।

इससे पहले पंजाब पुलिस ने वीडियो बनाने वाली लड़की को गिरफ्तार किया था। लड़की भी शिमला के रोहड़ू की रहने वाली है। वो लड़कों को बहुत पहले से जानती हैं। सूत्रों के मुताबिक, हिमाचल पुलिस ने दोनों आरोपियों को सुबह ही गिरफ्तार कर लिया था।

देर शाम दोनों युवक पंजाब पुलिस को सुपुर्द कर दिए गए। सन्नी (23 साल) एक बेकरी में तो रंकज (31 साल) ट्रेवल एजेंसी में काम करता है। रंकज मूल रूप से ठियोग के संधू क्षेत्र का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *