विपक्ष के तेवर तल्ख़, गोबर लेकर विधान सभा पहुंचें विधायक !

विपक्ष के तेवर तल्ख़, गोबर लेकर विधान सभा पहुंचें विधायक !

प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन भी बीजेपी ने तल्ख तेवर दिखाते हुए सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही कांग्रेस सरकार की गोबर खरीदने की गारंटी को लेकर हमलावर हुआ। विपक्ष के विधायक हाथ में गोबर की टोकरी लेकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ़ जमकर नारेबाजी की और सरकार से दो रुपए किलो गोबर खरीदने की गारंटी याद दिलाई।

नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले प्रदेश के किसानों से दो रुपए किलो गोबर खरीदने की बात कही थी। लेकिन 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने अभी तक इस गारंटी को पूरा नहीं किया है और लोगों का गोबर 1 साल में सूख गया है। जिसे लेकर वे आज विधानसभा पहुंचे हैं और मुख्यमंत्री को गोबर की टोकरिया सौंपी जाएगी और पूछा जायेगा कि गोबर खरीदने की गारंटी कब पूरी होगी।

कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने से पहले लोगों को गुमराह किया और झूठी गारंटरयां जनता को दी। लेकिन विपक्ष इन गारंटी को भूलने नहीं देगी और सरकार को बार-बार गारंटी को पूरा करने की याद दिलाई जाएगी। विपक्ष एक-एक करके सभी गारंटीयों को लेकर सरकार से सवाल पूछा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *