हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान रेणुका जी से कांग्रेस विधायक विनय कुमार को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के करीबी रेणुका जी से कांग्रेस विधायक विनय कुमार के नाम पर डिप्टी स्पीकर के लिए मुहर लग गई। विनय कुमार को डिप्टी स्पीकर नियुक्त करने का प्रस्ताव सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रस्तुत किया, जिसका डिप्टी मुकेश अग्निहोत्री ने समर्थन किया दूसरा प्रस्ताव कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने प्रस्तुत किया, जिसका स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनी राम शांडिल ने किया समर्थन किया।
विधायक विनय कुमार का प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रस्तुत किया
तीसरा प्रस्ताव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रस्तुत किया, जिसका बीजेपी विधायक हंसराज ने समर्थन किया। सीएम सुक्खू की ओर से प्रस्तुत प्रस्ताव को सदन ने ध्वनिमत से पारित किया। इसके बाद विनय कुमार डिप्टी स्पीकर नियुक्त किये गए। सीएम, डिप्टी सीएम, नेता प्रतिपक्ष व संसदीय कार्य मंत्री ने डिप्टी स्पीकर को उनका आसन ग्रहण करवाया शीतकालीन सत्र शुरू होते ही सुबह विनय कुमार के समर्थक व उनके परिजन हाथ में मालाएं लिए तपोवन में विधानसभा परिसर में पहुंच गए थे।
अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे
विनय कुमार ने विधानसभा उपाध्यक्ष चुने जाने पर सत्ता पक्ष और विपक्ष का आभार जताया और कहा कि वह अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। जयराम ठाकुर ने इस मौके पर कहा कि हिमाचल विधानसभा की उच्च परम्पराएं रही हैं और यहां होने वाली चर्चाओं का स्तर काफी ऊंचा रहा है। ऐसे में इस परिपाटी को बनाये रखना जरूरी है और इसमें विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अहम भूमिका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उपाध्यक्ष विपक्ष को अधिक से अधिक मौका सदन में बोलने का मौका देंगे।
पहली बार अपने विधायक को किसी संवैधानिक पद पर देखने का मौका
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वह विनय कुमार को स्कूल और युवा कांग्रेस के समय से जानते हैं। उन्होंने कहा कि रेणुका के लोगों को आजादी के 75 साल में पहली बार अपने विधायक को किसी संवैधानिक पद पर देखने का मौका मिला है जो इस क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विनय कुमार अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाएंगे।
वीरभद्र सरकार में रहे सीपीएस
सिरमौर जिला से ताल्लुक रखने वाले विनय कुमार इससे पहले वर्ष 2012 से लेकर 2017 तक की वीरभद्र सरकार में सीपीएस रह चुके हैं। उनका सीधा-सीधा जुड़ाव मुकेश अग्निहोत्री के साथ है। ऐसे में जब अब अरजेस्टमेंट की बात आई तो इस कैंप से भी विनय कुमार को अरजेस्ट किया गया है।
विधायक विनय कुमार के पिता भी सीपीएस रहे
12 मार्च 1978 को मैना बाग सिरमौर में जन्में विनय कुमार एससी सीट से जीतकर आते हैं। उनके पिता स्वर्गीय डॉ प्रेम सिंह भी रेणुकाजी से जीत दर्ज करवाते रहे हैं। वह भी उस वक्त सीपीएस रह चुके हैं। 2022 में लगातार तीसरी बार निर्वाचित हुए विनय कुमार ने पहला चुनाव 2012 में जीता था। इससे पहले वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, रेणुका जी के महासचिव के पद पर तैनात थे। विनय एचपी कृषि ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष भी रहे हैं।
