Nahan: Guard suspended for molesting 19 girl students at Himachal Medical College
हिमाचल प्रदेश के नाहन मेडिकल कॉलेज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगे है । जैसे ही यह मामला कॉलेज प्रशासन के सामने आया तो प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी गार्ड को निलंबित कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि यह घटना पिछले सप्ताह की है। जब कुछ छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन से सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
कॉलेज प्रबंधन सौंपी रिपोर्ट
छात्राओं ने अपनी शिकायत में बताया कि गार्ड उनसे छेड़छाड़ करता था और उनका मोबाइल नंबर भी मांगता था। शिकायत मिलने के बाद, कॉलेज की आंतरिक जांच समिति (internal committee) ने तुरंत मामले की जांच शुरू कर दी । इस जांच में पाया गया कि यह घटना केवल एक छात्रा के साथ ही नहीं, बल्कि करीब 19 छात्राओं के साथ घटित होने के आरोप गार्ड पर लगाए हैं। जांच पूरी होने के बाद, कॉलेज प्रबंधन ने अपनी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है ।
रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज
जब कॉलेज की इंटरनल कमेटी की रिपोर्ट पुलिस को मिली तो उन्होंने इस रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और अब आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। डीएसपी मुख्यालय रमाकांत ठाकुर ने बताया कि उन्हें मेडिकल इंटरनल कमेटी से रिपोर्ट मिली है, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संगीत ढिल्लों ने इस बात की पुष्टि की है कि जांच रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी गई है।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चिंता
आरोपी गार्ड शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इस घटना ने कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर काफी चिंता बढ़ा दी हैं। पुलिस अब मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
