कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के रे*प-म*र्डर केस मे अभी तक नहीं मिला न्याय ,लगातार न्याय के लिए जगह जगह प्रदर्शन के साथ साथ देश भर में रोष देखने को भी मिल रहा है। इस मामले को देखते हुए चिकित्स्क अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
वहीं इस मामले में अब देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्यान जारी किया है। उन्होंने कहा कि मैं घटना को लेकर निराश और डरी हुई हूं। अब बहुत हो चुका। समाज को ऐसी घटनाओं को भूलने की खराब आदत है। जब स्टूडेंट्स, डॉक्टर्स और नागरिक कोलकाता में प्रोटेस्ट कर रहे थे, तो अपराधी दूसरी जगहों पर शिकार खोज रहे थे। विक्टिम में किंडरगार्टन की बच्चियां तक शामिल थीं। समाज को ईमानदारी, निष्पक्षता के साथ आत्म-विश्लेषण करने की आवश्यकता है।
साथ ही उन्होंने कहा की निर्भया कांड के बाद 12 सालों में रेप की अनगिनत घटनाओं को समाज ने भुला दिया है। समाज की भूलने की यह सामूहिक आदत घृणित है। इतिहास का सामना करने से डरने वाला समाज ही चीजों को भूलने का सहारा लेता है।
राष्ट्रपति ने कहा- अब समय आ गया है कि भारत अपने इतिहास का पूरी तरह से सामना करे। हमें जरूरत है कि इस विकृति का सब मिलकर सामना करें ताकि इसे शुरुआत में ही खत्म कर दिया जाए। यह एक घटिया सोच है कि कुछ लोग महिलाओं को अक्षम और बुद्धिहीन समझते हैं और यही महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों की वजह है। ऐसे लोगों के दिमाग में महिलाओं को लेकर यह सोच गहरी हो चुकी है। ऐसे में राष्ट्र और समाज का काम है कि इस सोच के खिलाफ खड़े हों। अपनी बेटियों के प्रति यह हमारा कर्तव्य है कि हम उनके डर से मुक्ति पाने के मार्ग में आने वाली बाधाओं को दूर करें।’
