Redmi Watch 5 Active: मॉडर्न डिज़ाइन और एडवांस्ड फीचर्स

Redmi Watch 5 Active

Redmi Watch 5 Active Introduction

रेडमी ने अपनी नयी Redmi Watch 5 Active लांच कर दिया है | ये वॉच एक ऐसा डिवाइस है जो ना सिर्फ समय देखने के लिए ही नहीं बल्कि आपकी सेहत, और फिटनेस के लिए भी बेहद सार्थक है। इस वॉच में बहुत से ऐसे फीचर्स हैं जो इसे एक बेहतरीन चयन बना सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपनी सेहत और फिटनेस पर ध्यान रखना चाहते हैं। तो चलिए, जानते हैं इस वॉच के मुख्य फीचर्स और खासियतों के बारे में।

Redmi Watch 5 Active Design and Build Quality

ये वॉच एक स्लीक और स्कवायर डिज़ाइन के साथ आती है जो हर उम्र के यूजर के लिए योग्य है। इसका स्ट्रैप सिलिकॉन मटेरियल से बना है, जो की पहनने में आरामदायक और स्किन-फ्रेंडली है। वॉच का केस जिंक अलॉय से बना है, यह स्मार्टवॉच एक असाधारण प्रभाव प्रतिरोध के लिए डिज़ाइन की गई है, जो किसी भी साहसिक कार्य के लिए स्थायित्व प्रदान करती है। ये वॉच स्कवायर 2-inch LCD 320 x 385 पिक्सेल रेसोलुशन और 500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है इस वॉच का वजन 42.2 ग्राम जो काफी हल्का है, जिसकी वजह से इसे पूरे दिन पहनने में कोई परेशानी नहीं होगी |

Redmi Watch 5 Active Features

Redmi Watch 5 Active Display and Interface

इस वाच में 2 inch की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जो 500 निट्स तक की ब्राइटनेस प्रदान करती है। इसका रिज़ॉल्यूशन 320 x 385 पिक्सेल्स है, जिससे स्क्रीन पर टेक्स्ट और आइकॉन बेहद स्पष्ट दिखाई देते हैं। वॉच का इंटरफ़ेस भी यूज़र-फ्रेंडली है, जिससे आप आसानी से मेन्यू और फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही, वॉच फेस को कस्टमाइज करने के लिए भी आपको कई ऑप्शंस मिलते हैं, जिससे आप अपनी पसंद के अनुसार वॉच को पर्सनलाइज़ कर सकते हैं।

Redmi Watch 5 Active Features and Health Tracking

Redmi Watch 5 Active में आपकी फिटनेस को ट्रैक करने के लिए कई एडवांस्ड सेंसर्स और 200 से अधिक वॉचफासेस दिए गए हैं। इस वॉच में आपको 24×7 हेल्थ मॉनिटरिंग, के साथ हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 सेंसर, स्लीप और स्ट्रेस मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, वॉच में आपको 140 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स और वर्कआउट मोड्स के आटोमेटिक वर्कआउट डिटेक्शन दिए गए हैं, जो आपकी हर एक्टिविटी को ट्रैक करने में सक्षम हैं। चाहे आप दौड़ रहे हों, तैर रहे हों, या योग कर रहे हों, यह वॉच आपकी हर मूवमेंट को सही ढंग से ट्रैक करेगी।

Redmi watch 5 active price in India

Battery Life

स्मार्टवॉच में बैटरी लाइफ बहुत महत्वपूर्ण होती है, और Redmi Watch 5 Active इस मामले में भी निराश नहीं करती। इसमें 470mAh की बैटरी के साथ अल्ट्रा पावर सेविंग मोड दी गई है, Redmi का दावा है कि भारी उपयोग के साथ यह 12 दिनों तक और सामान्य उपयोग के साथ 18 दिनों तक चल सकती है। इसमें मैग्नेटिक चार्जर की सुविधा भी दी गई है, जिससे वॉच को चार्ज करना आसान हो जाता है।

Connectivity and other features

इस वॉच में आपको ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी दी गई है, जिससे आप इसे अपने किसी भी स्मार्टफोन के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, इस वॉच में Bluetooth calling with clear+ noise cancellation, Massage Notification और Music Control, जैसी सुविधाएं भी प्रदान करती है। यह वॉच 5ATM वाटर रेजिस्टेंस के साथ आती है, जिससे आप इसे स्विमिंग के दौरान भी पहन सकते हैं।

Redmi Watch 5 Active Price and availability

ये वॉच एक बजट-फ्रेंडली स्मार्टवॉच है इसकी शुरुआती कीमत ₹ 2,799 है, जो इसके फीचर्स को देखते हुए बेहद आकर्षक है Xiaomi ऑनलाइन और रिटेल स्टोर्स, अमेज़न इंडिया और अन्य भागीदार खुदरा विक्रेताओं पर 3 सितंबर से खुली बिक्री शुरू होगी।

Redmi Watch 5 active Specification

Conclusion

ये वॉच  एक ऑल-इन-वन स्मार्टवॉच है जो आपकी फिटनेस, हेल्थ और कनेक्टिविटी की सभी जरूरतों को पूरा करती है। इसका मॉडर्न डिज़ाइन, दमदार बैटरी लाइफ, और एडवांस्ड हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स इसे एक बेहतरीन चयन बनाते हैं। अगर आप एक किफायती स्मार्टवॉच की तलाश में हैं जो हर मामले में उत्कृष्ट हो, तो ये वॉच आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *